मुंबई : बॉलीवुड तारिका और रियलिटी-शो ‘बिग ब्रदर’ के जरिये मशहूर हुईं शिल्पा शेट्‍टी ने यहाँ योग की अपनी एक सीडी लांच की। इस मौके पर उन्होंने ऐसी कोई हरकत नहीं ‍की, जिससे वे अखबार के पहले पन्ने की सुर्खियाँ बँटोर सकें।

सीडी की लांचिंग एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान की गई और इस मौके पर उन्होंने सवालों के जवाब देते हुए योग के जरिये जीवन में आए बदलाव को भी बताया।

शिल्पा को उम्मीद है कि बाबा रामदेव की सीडी देखकर निरोगी काया होने की चाहत करने वाले लोग अब उनकी सीडी भी खरीदेंगे और योग के जरिये निरोग होंगे।

शिल्पा के अनुसार वे रोजाना कई घंटे योग करती हैं, जिससे उन्हें मा‍नसिक शांति मिलती है। सीडी के जरिये शिल्पा ने योग के फायदों को परिभाषित किया है। संवाददाताओं को शिल्पा ने यह भी बताया कि योग करने से उनके निजी ‍जीवन में किस तरह के बदलाव आए हैं।

हमेशा दिलफेंक रहने वाली बिंदास शिल्पा ने एक पत्रकार द्वारा उनके शरीर में आए नए परिवर्तन को महिमामंडित करने पर उसे धन्यवाद देने के साथ-साथ ‘आय लव यू’ कह डाला।

This entry was posted on Thursday, July 24th, 2008 and is filed under News. You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0 feed. You can leave a response, or trackback from your own site.

Leave a Reply